November 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास की नई इबारत लिख रहा बस्तर, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर/बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर आगमन को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्साह और उल्लास का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर की पावन धरा पर प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर अब भय और हिंसा के पुराने दौर से बाहर निकलकर शांति, विश्वास और विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कभी अशांति और चुनौतियों के लिए पहचाने जाने वाले इस अंचल में अब विकास, सुशासन और बेहतर भविष्य की उम्मीदें मजबूत हो रही हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर प्रधानमंत्री का देश की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित रहने वाले वीर जवानों के बीच पहुंचना अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायी पहल है। यह केवल दीपावली मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान प्रकट करने का महत्वपूर्ण संदेश भी है। प्रधानमंत्री की उपस्थिति से जवानों का मनोबल निश्चित रूप से मजबूत होगा और उन्हें यह अनुभूति होगी कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को निरंतर मिलता रहे।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बस्तर विकास, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा छत्तीसगढ़ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

बस्तर की धरती पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी, जवानों के सम्मान और क्षेत्र में शांति एवं विकास के संकल्प का एक प्रेरक संदेश बनकर सामने आई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.