October 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में न्याय की लड़ाई और प्रथम महापौर के रूप में कोरबा के विकास में दिया महत्वपूर्ण योगदान, भैसमा में कल सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। कोरबा के लिए अत्यंत दुखद खबर है। नगर पालिक निगम कोरबा की प्रथम महापौर एवं जिला अधिवक्ता संघ की सम्माननीय सदस्या, वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री श्याम कंवर का आज शाम 4 बजे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से अधिवक्ता जगत और कोरबा शहर में शोक की लहर है।

श्याम कंवर ने वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में न्याय के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं कोरबा नगर निगम की प्रथम महापौर के रूप में शहर के विकास की नींव रखने में योगदान दिया। उनका निधन कोरबा के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और स्मृतियों को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

दिवंगत श्याम कंवर का अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे उनके गृह ग्राम भैसमा में किया जाएगा। के.बी. शांडिल्य ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.