October 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने लिया हिस्सा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देती भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर से हुई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने देखा और सुना।

 

 

इसके पश्चात घंटाघर से सुभाष चौक तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। हाथों में मशाल लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, मुख्य वक्ता कृष्णकांत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रीतु चौरसिया, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, एपेक्स के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, एमआईसी सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा और संकल्प को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.