बुधवारी में आंगन मिलन सेवा से जनसेवा के संकल्प को मिली नई मजबूती, माताओं-बच्चों के स्वास्थ्य-पोषण पर जोर



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोसाबाड़ी मंडल के बुधवारी क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 एवं 4 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा, संवाद और सामाजिक सरोकार की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और समुचित विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान माताओं और बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए बेहतर पोषण, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य देखभाल तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, अनिल वस्त्रकर, मिलाप बरेट, कालिंद्री राठौर, प्रीति स्वर्णकार एवं गायत्री श्रीवास की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद पंकज देवांगन प्रसाद एवं वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद सुखसागर निर्मलकर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए माताओं और बच्चों से संवाद किया।

इस अवसर पर स्वाति कश्यप, श्याम साहू, सुरेंद्र राजवाड़े, चंचल राठौर, पुष्पमाला साहू, सरिता महंत, श्रुति साहू, राखी तिवारी एवं प्रीति चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
आंगनबाड़ी केंद्र में प्रियतम गांधी, प्रेमलता चंद्र, विजय पांडे, रेखा राठौड़, कुसुम भारद्वाज एवं शशिकला की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम बुधवारी क्षेत्र में जनसेवा, जनसंवाद और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने वाला रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा किसी एक आयोजन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचने वाला सतत संकल्प है। माताओं और बच्चों के साथ आत्मीय संवाद के माध्यम से जनकल्याण और सामाजिक सरोकार के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया गया।







