October 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत कोरबा में फिर जुटेगा स्वास्थ्य और संस्कार का संगम, बच्चों के साथ अभिभावकों को भी मिलेगा स्वास्थ्य मार्गदर्शन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता को लेकर कोरबा में लगातार जनजागरूकता की पहल जारी है। ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के अंतर्गत एक बार फिर विशेष आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। खास बात यह है कि यहां बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर हर महीने नियमित रूप से अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिससे आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति परिवारों में जागरूकता बढ़ रही है।
इसी कड़ी में 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर महानदी कॉम्पलेक्स, निहारिका रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को आयुर्वेदिक पद्धति के अनुसार स्वर्ण बिंदु प्राशन कराया जाएगा।
कार्यक्रम को केवल स्वर्ण बिंदु प्राशन तक सीमित नहीं रखा गया है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण, उनकी आयु के अनुरूप उपयोगी आहार-विहार की जानकारी तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अभिभावकों को भी बच्चों की दिनचर्या, खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग वातावरण तैयार करना है। हर महीने होने वाली यह पहल अब स्वास्थ्य जागरूकता की नियमित कड़ी बनती जा रही है, जहां उपचार के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य शिक्षा पर भी जोर दिया जाता है।
स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए अभिभावक 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं, ताकि बच्चों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
स्थान: पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्पलेक्स, निहारिका रोड, कोरबा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.