October 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर जशपुर की धरती पर भाजपा संगठन का उत्साह देखते ही बना। जैसे ही श्री सिंह का काफिला गिरांग मोड़ पहुंचा, भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके प्रथम आगमन को यादगार बना दिया। गिरांग मोड़ से बालाछापर स्थित सरना रिसोर्ट तक स्वागत का सिलसिला जारी रहा और पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
पहले आगमन पर संगठन का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद
सरना रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद रहे। दोनों संगठन महामंत्रियों ने जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की गतिविधियों तथा जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान वडनगर, गुजरात से बनारस के लिए निकली युवा मोर्चा की सेवा ज्योति रथ यात्रा के यात्रियों से भी कर्मवीर सिंह और पवन साय ने मुलाकात की। उन्होंने रथ यात्रियों से परिचय प्राप्त कर उनके अभियान से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
प्रदेश से मंडल तक एक मंच पर दिखा भाजपा संगठन
कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी, धमतरी महापौर रामू रोहरा, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, गुजरात प्रदेश की सह प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

 

 

इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, बलरामपुर जिला प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा, अंबिकापुर जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं उपेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, भाजयुमो अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कर्मवीर सिंह के प्रथम आगमन ने दिया संगठनात्मक जुड़ाव का संदेश
जशपुर में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम आगमन पर जिस तरह जिला मुख्यालय से लेकर मंडल स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की, उसने कार्यक्रम को संगठनात्मक दृष्टि से विशेष बना दिया। स्वागत से लेकर परिचय और संवाद तक पूरे कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व एवं जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच सीधे जुड़ाव की तस्वीर दिखाई दी। जशपुर में कार्यकर्ताओं की व्यापक मौजूदगी और उत्साह ने संगठन की सक्रियता को भी सामने रखा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.