स्वच्छता से संस्कार तक: धनगांव में चला सफाई अभियान, प्लास्टिक मुक्त गांव का लिया संकल्प
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//*//**// कोरबा गढ़उपरोड़ा मंडल के शक्ति केंद्र अजगरबहार अंतर्गत बूथ धनगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांव को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों और आसपास के परिसर की सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित न रहकर स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने और गांव में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी अमृत लाल तंवर, गढ़उपरोड़ा मंडल मीडिया प्रभारी कृष्णादास महंत, अशोक कुमार तंवर, बीरबल मंझवार, ग्राम पंचायत धनगांव के सचिव मुखी सिंह कंवर, सरपंच कलेश सिंह कंवर, लक्ष्मी सिंह तंवर, सीताराम कंवर सहित पंच, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।







