September 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//*//**// कोरबा। राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि को यादगार बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। दुर्गोत्सव समिति ने पूजा, पंडाल, विद्युत सजावट और अन्य व्यवस्थाओं के साथ भव्य डांडिया आयोजन की रूपरेखा भी तैयार कर ली है, जिसे लेकर कॉलोनीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
समिति अध्यक्ष विवेक पांडे ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और कॉलोनीवासियों से पूरी ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 का दुर्गोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक आस्था, उत्साह और एकजुटता का पर्व है। सभी के सहयोग से इस बार आयोजन को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।
डांडिया बनेगा दुर्गोत्सव का खास आकर्षण
इस बार डांडिया आयोजन को विशेष रूप देने की तैयारी है। समिति की ओर से कहा गया कि कोरबा शहर की इतनी बड़ी आबादी के बीच राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 में होने वाला डांडिया आयोजन अपनी भव्यता और सामूहिक सहभागिता के लिए अलग पहचान रखता है। नवरात्रि के दौरान डांडिया की रंगीन शाम में कॉलोनी के साथ आसपास के लोग भी उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।
बैठक में कोषाध्यक्ष अमित जैन, सचिव अंकित तिवारी, सहसचिव रोहन सिंह, अनिल वस्त्रकर, सौरभ दुबे और गोविंद साहू सहित समिति के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की।
पंडाल निर्माण के साथ विद्युत सजावट, साफ-सफाई, आयोजन स्थल की व्यवस्था और डांडिया कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। समिति का संकल्प है कि इस वर्ष का दुर्गोत्सव भक्ति के साथ भव्यता, डांडिया के साथ उमंग और सामूहिक सहभागिता के साथ सामाजिक एकजुटता का ऐसा उत्सव बने, जिसकी चर्चा पूरे कोरबा में हो।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.