August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

बारह ज्योतिर्लिंगों की महिमा को सुरों में पिरोया, कमला नेहरू महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुमित कुमार बैनर्जी ने रचा भक्तिमय गीत
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा। सावन के पावन और शिवमय वातावरण में भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित भक्ति गीत “ओंकारेश्वर महाकालेश्वर” का भव्य लोकार्पण कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा में किया गया। शिवाय प्रोडक्शन कोरबा के अंतर्गत निर्मित इस गीत को महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री सुमित कुमार बैनर्जी ने स्वयं लिखा है और इसका संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है।
भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों की महिमा को केंद्र में रखकर तैयार किया गया यह गीत श्रद्धा, भक्ति और संगीत का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है। सावन के अवसर पर हुए लोकार्पण से महाविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।
गीत के लोकार्पण अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने श्री सुमित कुमार बैनर्जी की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बारह ज्योतिर्लिंगों की महिमा को इतने आकर्षक और मनभावन अंदाज में संगीतबद्ध कर प्रस्तुत करना अत्यंत सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि श्री बैनर्जी जैसे प्रतिभाशाली रचनाकार का महाविद्यालय परिवार का हिस्सा होना गौरव की बात है।
वहीं अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री बृजेश तिवारी ने गीत निर्माण के दौरान श्री बैनर्जी द्वारा किए गए परिश्रम, लगन और संघर्ष की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किसी रचना को विचार से लेकर अंतिम प्रस्तुति तक पहुंचाने में निरंतर मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है, जिसे श्री बैनर्जी ने पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया।

 

 

कोरबा की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का संकल्प
गीत के रचनाकार एवं शिवाय प्रोडक्शन कोरबा के प्रोपराइटर श्री सुमित कुमार बैनर्जी ने बताया कि शिवाय प्रोडक्शन में व्यवसायिक स्तर की रिकॉर्डिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में संगीत, गायन एवं कला के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित अवसर और मंच की आवश्यकता है।
उन्होंने स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को रिकॉर्डिंग एवं संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया। उनके अनुसार स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर मिलने से कोरबा की सांस्कृतिक और रचनात्मक पहचान को भी नई ऊंचाई मिल सकती है।
महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई
गीत के लोकार्पण के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कार्यालयीन कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री सुमित कुमार बैनर्जी को इस रचनात्मक उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री बैनर्जी ने अपनी इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार एवं समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्राप्त निरंतर प्रोत्साहन, सहयोग और प्रेरणा ने इस रचना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सावन के पावन अवसर पर “ओंकारेश्वर महाकालेश्वर” भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों की महिमा को सुरों में पिरोकर श्रद्धालुओं तक भक्ति और आस्था का संदेश पहुंचाने वाली एक विशेष प्रस्तुति के रूप में सामने आया है।
📰 त्रिनेत्र टाइम्स — खबरें जरा हट के
आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए हमसे संपर्क करें।
📢 समाचार | प्रेस विज्ञप्ति | राजनीतिक गतिविधि | सामाजिक आयोजन | धार्मिक कार्यक्रम | जनसमस्या | विशेष खबर
📞 समाचार/विज्ञप्ति/प्रकाशन हेतु संपर्क:
मोबाइल: 9009146150
📸 अपनी खबर, फोटो एवं वीडियो भेजें और उसे त्रिनेत्र टाइम्स के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित करवाएं।
🔗 पूरी खबर पढ़ने के लिए:
त्रिनेत्र टाइम्स की प्रकाशित खबर के लिंक पर क्लिक करें।
त्रिनेत्र टाइम्स
खबरें जरा हट के
संपर्क करें • खबर भेजें • समाचार प्रकाशित करवाएं

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.