August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

दूरस्थ वनांचल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा। जिले के दूरस्थ वनांचल स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों के स्मरण, पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई।
संस्था के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने ग्राम सरपंच गायत्री आयाम, जनपद सदस्य भारत सिंह सिदार, पूर्व सरपंच सोनसाय आयाम, शाला विकास समिति अध्यक्ष जयकुमार सिदार एवं पंच फूलमती की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गान किया।
प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता-अखंडता की रक्षा तथा ‘नशा मुक्त युवा–नशा मुक्त भारत’ के निर्माण की शपथ भी दिलाई।

 

 

समारोह का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं व्याख्याताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली रही। देशभक्ति के नारों के साथ ग्राम भ्रमण कर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में व्याख्याता-शिक्षक रुखमणि पूरैना, दिव्या कुजूर, मेलन कंवर, रमाकांत कुसरो, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, सोनम बालन, उमाकांत टोंडे, अनुराधा राठौर, खीकराम यादव, रूपसाय बिंझवार, दलपति सहित छात्र-छात्राएं, पालकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। समारोह ने वनांचल में भी राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक जागरूकता की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.