आर्य शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
1 min read



वार्ड पार्षद पंकज देवांगन ने किया ध्वजारोहण, बच्चों में दिखा देशभक्ति का उत्साह
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। आर्य शिशु विद्या मंदिर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद पंकज देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एल्डरमैन श्रीमती वैशाली रतन परखी, विद्यालय अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह एवं प्राचार्य श्रीमती सरिता महंत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।


इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू एवं किसान मोर्चा उपाध्यक्ष गुलजार सिंह की भी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।







