August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** बालको। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और करोड़ों देशवासियों के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के अटल स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों, सरल व्यक्तित्व और प्रभावशाली नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को निरंतर प्रेरणा प्रदान करते हैं।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव, महामंत्री श्री जय राठौर एवं श्री संपत यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू प्रसाद एवं श्री संजय साहू, श्री दिलीप प्रजापति, मंत्री श्रीमती महेश्वरी गोस्वामी एवं श्री राजा शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राकेश सोनी, अनुसूचित जाति जिला मंत्री एवं पूर्व पार्षद श्री लुकेश्वर चौहान, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिया द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति परिहार, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रुनिझा, पार्षद श्री चेतन मैत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री पवन यादव, महामंत्री श्री सागर कश्यप, महिला महामंत्री श्रीमती सावित्री राजपूत, श्रीमती ममता निर्मलकर, उपाध्यक्ष श्रीमती सुरेखा तिवारी एवं श्रीमती श्रद्धा सोनी, मंत्री श्रीमती रश्मि सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती नारायणी दूबे, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मंजीत कौर, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी बहन अनीता प्रसाद, जिला कार्यकारिणी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्य श्री लखन चन्द्रा, श्री दिनेश राव एवं श्री सतीश केसरी, संयोजक श्री लालबहादूर चौहान, श्री देवेन्द्र द्विवेदी, श्री किशोर दूबे, श्री राकेश पाण्डेय, श्रीमती मंजू ठाकुर, श्री अभय परिहार, श्री मुकेश शुक्ला, श्री के.के. राजू तथा मंडल मीडिया प्रभारी श्री राकेश तलवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा समाज और देश की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण स्वर में कहा— “परम श्रद्धेय भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी अमर रहें।”
अटल जी का विराट व्यक्तित्व, उनकी राष्ट्रभक्ति, विचारों की दृढ़ता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.