SBI रामपुर ITI शाखा में शान से लहराया तिरंगा, पेंशनर संघ के अध्यक्ष-सचिव ने किया ध्वजारोहण
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर SBI रामपुर ITI शाखा, कोरबा के प्रांगण में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव से ओतप्रोत गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पेंशनर संघ के अध्यक्ष श्री आर.के. शर्मा एवं सचिव श्री आर.के. वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उनके द्वारा शाखा प्रबंधक श्री रामेश्वर कुमार के साथ ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभी पेंशनर्स ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आजादी का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हमारी सच्ची देशभक्ति तभी सार्थक होगी, जब हम अपने प्रत्येक कार्य को ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान SBI रामपुर ITI शाखा का पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में पेंशनर्स की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशहित के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
श्री आर.के. शर्मा — अध्यक्ष, पेंशनर संघ
श्री आर.के. वर्मा — सचिव, पेंशनर संघ







