कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आवास में शान से फहराया तिरंगा
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने अपने कलेक्टर आवास में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया।







