August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष, भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि 16 अगस्त को अटल स्मृति दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर कटघोरा एवं छुरी कला में श्रद्धांजलि और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे अटल परिसर, कटघोरा में श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे नगर पंचायत छुरी कला स्थित अटल परिसर में माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा।
भाजपा मंडल कटघोरा ने सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं पार्टीजनों से संशोधित समयानुसार कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व, उनकी राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और भारतीय राजनीति में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। अटल स्मृति दिवस उनके विचारों और राष्ट्रनिर्माण की भावना को स्मरण करने का अवसर है।
कार्यक्रम क्रम:
12:00 बजे — अटल परिसर, कटघोरा
12:30 बजे — अटल परिसर, छुरी कला
कार्यक्रम के लिए मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग तथा मंडल महामंत्री समजीत सिंह एवं रामप्रसाद कोराम ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
भारतीय जनता पार्टी, मंडल कटघोरा, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.