August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

पर्यावरण, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान; “ऑनरेरी प्रोफेसर” की उपाधि से भी नवाजा गया
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  छत्तीसगढ़। प्रदेश के पर्यावरणविद एवं शिक्षाविद प्रो. डॉ. टीकाराम सारथी “हसमुख” को पर्यावरण, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित पीएचएचडी मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन, फरीदाबाद, हरियाणा-नई दिल्ली द्वारा “ऑनरेरी प्रोफेसरशिप अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें एक्सीलेंस, इंटीग्रिटी एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया। सम्मान के साथ डॉ. सारथी को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं मेडल भेंट किया गया। फाउंडेशन ने उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें “ऑनरेरी प्रोफेसर” की प्रतिष्ठित उपाधि से भी नवाजा।

 

पीएचएचडी मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में डॉ. सारथी का चयन उनके पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति निरंतर सक्रिय भूमिका के लिए किया गया।
डॉ. टीकाराम सारथी को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षक जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सम्मान न केवल डॉ. सारथी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ के शिक्षा, पर्यावरण और समाज सेवा के क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.