August 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** दीपका। भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल की मासिक बैठक में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगने वाली आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ यात्रा की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में तय किया गया कि 13 अगस्त को सुबह 9 बजे समलाई मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा। तिरंगा हाथों में लेकर भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेंगे। यात्रा समलाई मंदिर से प्रारंभ होकर शहर का भ्रमण करते हुए कटघोरा रोड एवं पाली रोड से आगे बढ़ेगी और बजरंग चौक, दीपका पहुंचकर इसका समापन किया जाएगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए यात्रा को अनुशासित, गरिमामय और भव्य स्वरूप देने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।

 

 

बैठक में प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोषी दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, महामंत्री धर्म तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, मंडल मंत्री राधेश्याम पटेल, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती ज्योति तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनीता पटेल, महामंत्री मीना सिंह एवं नीलिमा शुक्ला, किसान मोर्चा अध्यक्ष छठ लाल यादव, ओबीसी मोर्चा महामंत्री नरेंद्र पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष महाराज चमरू केवट, महामंत्री सागर उइके एवं धर्मेंद्र शुक्ला सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 13 अगस्त को निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और तिरंगा यात्रा को दीपका की एक यादगार राष्ट्रभक्ति यात्रा बनाएं। उन्होंने शहरवासियों से भी इस आयोजन में सहभागी बनने की अपील की।
तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के उत्साह के साथ दीपका में 13 अगस्त को निकलने वाली यह यात्रा शहर में देशप्रेम का संदेश देने के साथ संगठन की एकजुटता और जनभागीदारी का भी परिचय देगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.