कैलाशनगर से हाउसिंग बोर्ड तक लहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ बालको नगर
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** बालकोनगर। भारतीय जनता पार्टी बालको नगर मंडल द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत शक्तिकेंद्र कैलाशनगर, वार्ड क्रमांक 43 से हुई, जहां से कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर श्रीराम क्षेत्र होते हुए शक्तिकेंद्र हाउसिंग बोर्ड, वार्ड क्रमांक 39 तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले बूथों में घर-घर तिरंगा झंडा लगाकर नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का संदेश दिया। पूरे मार्ग में तिरंगे की शान और भारत माता के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, महामंत्री श्री जय राठौर, श्री संपत यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू प्रसाद, मंत्री श्री राजा शर्मा, श्रीमती महेश्वरी गोस्वामी, श्रीमती मीना डहरिया, कोषाध्यक्ष श्री राकेश सोनी, एल्डरमेन श्रीमती मंदाकिनी त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिया द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति परिहार, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष श्री पवन यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मंजीत कौर, श्रीमती शशि महंत, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री आर.ए. नारायण, महामंत्री श्री सागर कश्यप, श्रीमती ममता निर्मलकर, श्रीमती सविता राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती सुरेखा तिवारी, मंत्री श्रीमती रश्मि सोनी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रुनिझा, पूर्व महामंत्री श्रीमती हेमलता निर्मलकर, श्रीमती रंजिता मौर्य, श्रीमती बोधिन राठौर, श्रीमती सुनीता उपाध्याय, श्रीमती मीना मांझी, उपाध्यक्ष श्रीमती नारायणी दूबे, श्रीमती मंजू कश्यप, श्रीमती अनिता प्रसाद, श्रीमती मालती वर्मा, श्री लखन चंद्रा, श्री धीरज झा, श्री विनय यादव एवं श्री विद्यासागर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा बालको नगर मंडल के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से बालको नगर में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।


