July 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“बूथ से विजय तक की रणनीति तैयार : पाली-तानाखार विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी चुनाव को लेकर मंथन”

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** पाली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पाली-तानाखार विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन पाली नगर स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक में बिलासपुर संभाग के भाजपा सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार, चुनावी तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। विधानसभा चुनाव में विजय का मार्ग बूथ स्तर से होकर गुजरता है, इसलिए प्रत्येक मंडल और प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को तेज करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा नियमित रूप से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। यदि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच कार्य करेंगे, तो भाजपा आगामी चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।
बैठक के दौरान पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने मंडलों में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी साझा की। साथ ही संगठन को और अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया।
इस अवसर पर कोरबा जिला के सह प्रभारी विजेंद्र शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, चैतमा मंडल प्रभारी हरीश थारवानी, पोड़ी लाफा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री विवेक मारकंडे, चोटिया मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री कमला किंडो, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर सिंह जगत, पाली मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, पोड़ी लाफा मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, पोड़ी उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष चतुभुवन नायक, पसान मंडल अध्यक्ष प्रताप मरावी, चोटिया मंडल अध्यक्ष ऋषि प्रजापति, वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञान सिंह राजपाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कीर्ति कश्यप, पिछड़ा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य रामविलास जायसवाल, पाली मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा, महामंत्री कामता जायसवाल, दीपक शर्मा, दीपक डिक्सेना तथा चैतमा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को गति देने और पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.