“कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सदैव साथ : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने नगर निगम कोरबा के एल्डरमैन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा के निवास पहुंचकर जाना हाल-चाल”



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने सोमवार को नगर निगम कोरबा के एल्डरमैन एवं भाजपा जिला कोरबा के जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा के निवास पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने आत्मीयता के साथ उनके स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए उनसे सौहार्दपूर्ण चर्चा की।
सरोज पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सम्मान और आत्मीयता की संस्कृति को जीवंत रखने वाला एक परिवार है। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है और उनके सुख-दुख में सहभागी होना पार्टी की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे का नगर निगम कोरबा के एल्डरमैन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा के घर पहुंचकर हाल-चाल जानना भाजपा की कार्यकर्ता-केंद्रित विचारधारा और संवेदनशील नेतृत्व का परिचायक माना जा रहा है। उनकी इस आत्मीय मुलाकात ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद और आत्मीय संबंध बनाए रखता है।
इस अवसर पर लक्की नंदा एवं उनके परिवारजनों ने सरोज पांडे के इस स्नेहपूर्ण आगमन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की वरिष्ठ नेत्री का उनके निवास पहुंचकर कुशलक्षेम जानना उनके लिए अत्यंत सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
सरोज पांडे की यह आत्मीय भेंट भाजपा की उस संगठनात्मक संस्कृति को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है, जिसमें पद और दायित्व से ऊपर उठकर कार्यकर्ताओं को परिवार का सदस्य मानते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और अपनत्व का भाव सर्वोपरि रखा जाता है।


