“कार्यकर्ता के प्रति आत्मीयता का अनुपम उदाहरण : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने लकी नंद के घर पहुंचकर जाना हाल-चाल”
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने रविवार को भाजपा जिला कोरबा के जिला उपाध्यक्ष लकी नंद के निवास पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने आत्मीयता के साथ उनके स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कुशलक्षेम की जानकारी ली।

सरोज पांडे का यह आत्मीय और स्नेहपूर्ण व्यवहार भाजपा की कार्यकर्ता-केंद्रित संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने लकी नंद एवं उनके परिजनों से चर्चा करते हुए हर परिस्थिति में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने का संदेश दिया।
लकी नंद ने अपने निवास पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के आगमन को अपने लिए सम्मान और सौभाग्य की बात बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का इस प्रकार कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर हाल-चाल जानना भाजपा की पारिवारिक कार्यसंस्कृति का परिचायक है।
राष्ट्रीय स्तर की वरिष्ठ नेता के इस आत्मीय मुलाकात को संगठनात्मक संवेदनशीलता और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान का सशक्त उदाहरण माना जा रहा है।







