“अंतरिक्ष में भारत का स्वर्णिम अध्याय : ‘विक्रम-1’ की सफल उड़ान ने बढ़ाया देश का गौरव, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी टीम स्काईरूट को बधाई”



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**कोरबा। भारत के पहले निजी ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल ‘विक्रम-1’ की सफल उड़ान ने भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा, स्वदेशी नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक है, जिसने देश के युवाओं के सपनों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर टीम स्काईरूट के वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ‘विक्रम-1’ की सफलता भारत के उज्ज्वल और असीम संभावनाओं से भरे स्वर्णिम भविष्य की घोषणा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।
टीम स्काईरूट को अनंत शुभकामनाएँ एवं भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को शत-शत नमन।


