July 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**कोरबा। कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति, जिला कोरबा द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती के अवसर पर 19 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति संस्थान, तुलसी नगर चौक के समीप, पम्प हाउस रोड, कोरबा में आयोजित होगा।
कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने बताया कि समारोह में डॉ. खूबचंद बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा। उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहितकारी योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल ने समाज में समरसता, किसानों के अधिकारों तथा छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जयंती समारोह के माध्यम से युवा पीढ़ी को उनके जीवन मूल्यों एवं संघर्षपूर्ण योगदान से अवगत कराया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। आयोजन को गरिमामय एवं सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने समाज के सभी सम्माननीय पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर डॉ. खूबचंद बघेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.