July 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“अमृत भारत स्टेशन योजना से बदल रही छत्तीसगढ़ की रेल तस्वीर, पुनर्विकसित स्टेशनों का लोकार्पण विकास के नए युग का प्रतीक : भाजपा”

 

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार, कहा- आधुनिक सुविधाओं से सशक्त होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क।

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण को प्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल केवल परिवहन का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि यह देश के आधुनिक और विकसित बुनियादी ढांचे का मजबूत आधार बनकर उभर रही है।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर यशवंत जैन ने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच और योजनाबद्ध विकास के कारण छत्तीसगढ़ को आधुनिक रेल सुविधाओं की महत्वपूर्ण सौगात मिल रही है। प्रदेश के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं, आकर्षक वास्तुकला और यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि बालोद रेलवे स्टेशन सहित पुनर्विकसित स्टेशनों का नया स्वरूप यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगा। आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर पहुंच व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किए गए विकास कार्य प्रदेश की बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना केवल रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करते हुए क्षेत्रीय विकास को गति देने का एक व्यापक अभियान है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के दूरस्थ और विकासशील क्षेत्रों को भी आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प इसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जिससे प्रदेश के लाखों रेल यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में रेल अवसंरचना के क्षेत्र में प्रदेश को और भी बड़ी सौगातें प्राप्त होंगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.