July 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

कार्यकर्ताओं को मिला जनसंपर्क और संगठन विस्तार का मंत्र, सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा, 15 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा द्वारा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बूथ क्रमांक-74 (बंचर) में “बूथ की बात, चाय के साथ” कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए बूथ को पार्टी की सबसे मजबूत इकाई बनाने का संकल्प लिया।

 

 

कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष रवि पटेल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्रीमती रुक्मणी नायर उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
श्रीमती रुक्मणी नायर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए बूथ स्तर पर निरंतर संवाद और जनसंपर्क अभियान आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देने तथा आमजन की समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक बूथ पार्टी की सफलता का आधार है। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल मंत्री डेक्रांत देवांगन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमृत भारिया, बूथ सचिव, बीएलए-2, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के विस्तार और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
‘बूथ की बात, चाय के साथ’ कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि भाजपा अपनी संगठनात्मक शक्ति को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्यरत है। कार्यकर्ताओं के बीच हुए संवाद ने आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
“संगठन ही शक्ति है” के मूल मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन भाजपा के संकल्प वाक्य—”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास”—के उद्घोष के साथ हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.