July 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

कोसाबाड़ी मंडल के बूथ क्रमांक-202 में कार्यकर्ताओं का संवाद, बूथ सशक्तिकरण से लेकर चुनावी प्रबंधन तक पर हुआ व्यापक मंथन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कोसाबाड़ी मंडल के शक्तिकेंद्र शिवाजी नगर स्थित बूथ क्रमांक-202 में सोमवार को “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आत्मीय माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में प्रभावी बूथ प्रबंधन के माध्यम से विजय सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

 

q

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, पार्षद हीतानंद अग्रवाल तथा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर की गरिमामयी उपस्थिति में शक्तिकेंद्र संयोजक अयोध्या प्रसाद सोनी एवं बूथ अध्यक्ष श्रीमती सपना झा के निवास पर हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला हुआ सशक्त संगठन है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर कार्य करे तो संगठन की जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने बूथ के पाँच प्रमुखों की भूमिका को संगठन की आधारशिला बताते हुए प्रत्येक मतदाता तक निरंतर संपर्क बनाए रखने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुँचाने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।
“चाय पर चर्चा” के दौरान संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ताओं के दायित्व, संगठन निर्माण, जनसंपर्क अभियान, बूथ प्रबंधन, मतदाता समन्वय तथा चुनाव के दौरान प्रभावी रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आग्रह किया गया।

 

 

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष श्रीमती सपना झा, बूथ सचिव श्रीमती रीता शाह, बी.एल.ए.-2 शैलेंद्र थवाईत, युवा प्रमुख रामनिवास, महिला प्रमुख श्रीमती गायत्री देवी, बूथ अध्यक्ष गांगुली भैया, दीपक कश्यप सहित बूथ के पाँच प्रमुख, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाने, प्रत्येक मतदाता से नियमित संवाद स्थापित करने तथा आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। “चाय पर चर्चा” का यह आयोजन संगठनात्मक संवाद, कार्यकर्ताओं के उत्साह और बूथ स्तर पर मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.