July 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

15 जुलाई को कोरबा में होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम

 

चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय की संयुक्त पहल, जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा लाभ

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के उद्देश्य से ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के अंतर्गत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को विशेष आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन (स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन निहारिका रोड स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स के दुकान क्रमांक 10 एवं 11 में संचालित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय में होगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना के तहत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को आयुर्वेदिक पद्धति से स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। आयोजन का शुभ मुहूर्त बुध पुष्य नक्षत्र में रखा गया है, जिसे आयुर्वेदिक परंपरा में विशेष महत्व का माना जाता है।
आयोजकों के अनुसार, स्वर्ण बिंदु प्राशन का उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ बनाने, शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की आयु के अनुसार उचित आहार-विहार, दैनिक दिनचर्या, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों तथा योग एवं प्राणायाम की उपयोगी जानकारी भी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक अभिभावकों से अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बच्चों को अनावश्यक प्रतीक्षा से बचाने के लिए पहले से समय निर्धारित किया जा रहा है। इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर अपनी सुविधानुसार समय प्राप्त कर सकते हैं।
आयोजकों का कहना है कि नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में समाज को एक सकारात्मक और प्रभावी विकल्प उपलब्ध कराना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.