August 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व जनसंख्या दिवस पर एनएसएस बिंझरा की अनूठी पहल, नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश

1 min read

 

 

जनसंख्या नियंत्रण, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर किया जागरूक, सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, बिंझरा द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने जनसंख्या नियंत्रण, लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।

 

 

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने चित्रकला, पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से सुरक्षित यातायात और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुमारी तानिया कोरचे ने प्रथम एवं कुमारी शैला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने समाज को यह संदेश दिया कि नियंत्रित जनसंख्या, महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जनभागीदारी ही एक जागरूक और विकसित समाज की मजबूत नींव है। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के उत्साह और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.