July 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 1500 से अधिक कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने। इस दौरान प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, स्थानीय विकास कार्यों एवं विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों को मंत्री के समक्ष रखा।

 

 

कार्यक्रम के दौरान लगभग 400 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 1500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग केंद्र पहुंचकर अपनी बात रखी। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि सहयोग केंद्र सरकार और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े कार्यकर्ता एवं आम नागरिक की समस्याओं को सीधे शासन तक पहुंचाकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद की भावना को और मजबूत किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.