July 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रवि शंकर शुक्ला नगर को मिली आधुनिक प्री-स्कूल की सौगात, ‘लिटिल कान्हा प्री-स्कूल’ के शुभारंभ से अभिभावकों में खुशी

 

 

अब नन्हे बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, संस्कार और आधुनिक शिक्षा का मिलेगा बेहतर वातावरण।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। शहर के रवि शंकर शुक्ला (आरएसएस) नगर क्षेत्र के अभिभावकों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में लिटिल कान्हा प्री-स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। क्षेत्र में लंबे समय से एक अच्छे प्री-स्कूल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इस शिक्षण संस्थान के शुरू होने से आसपास के परिवारों को अपने नन्हे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए दूर-दराज के स्कूलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

 

 

शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यालय परिवार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और रचनात्मक वातावरण उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लिटिल कान्हा प्री-स्कूल क्षेत्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका डॉ. अंजना एवं दीपक सिंह को नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई। अतिथियों ने माँ सरस्वती से विद्यालय की निरंतर प्रगति एवं सफलता की कामना की।

 

 

कार्यक्रम में पार्षद अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन, युगल कैवर्त, ईश्वर पटेल, डॉ. राजीव सिंह, एमआईसी सदस्य ममता यादव, विद्यालय की प्रिंसिपल श्रद्धा बुंदेला, सुजाता सोनी, अलका मिश्रा, भूमि सिंह, एल्डरमैन दीपक यादव, ज्योति वर्मा, अजय विश्वकर्मा, पिंटू यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, विजय सिंह, करण सिंह, राजेश राठौर, राजपाल, रघुराज सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, नन्हे-मुन्ने बच्चे एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लिटिल कान्हा प्री-स्कूल का शुभारंभ न केवल एक नए विद्यालय की शुरुआत है, बल्कि रवि शंकर शुक्ला नगर और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों के लिए बेहतर, सुरक्षित और संस्कारयुक्त प्रारंभिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी विद्यालय खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.