कोरबा में आज शाम होगा ‘लिटिल कान्हा प्री स्कूल’ का भव्य शुभारंभ, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। शहर के आरएसएस नगर, MIG-1/29 स्थित लिटिल कान्हा प्री स्कूल का आज 08 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।
लिटिल कान्हा प्री स्कूल का उद्देश्य नन्हे बच्चों को सुरक्षित, संस्कारयुक्त और आधुनिक शिक्षण वातावरण प्रदान करना है, जहां खेल-खेल में सीखने की पद्धति के माध्यम से उनके बौद्धिक, रचनात्मक एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विद्यालय की संचालिका श्रीमती आंजना सिंह एवं दीपक सिंह ने अभिभावकों एवं शहरवासियों से इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर विद्यालय की नई शुरुआत के साक्षी बनने का आग्रह किया है। आयोजकों का कहना है कि यह प्री स्कूल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को नई दिशा देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का कार्य करेगा।
आज शाम आयोजित होने वाला यह शुभारंभ समारोह शिक्षा के क्षेत्र में कोरबा शहर के लिए एक नई और सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।


