July 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजयुमो कोसाबाड़ी मंडल में शक्ति केंद्र प्रभारियों की घोषणा, संगठन विस्तार को मिलेगी नई ऊर्जा

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष निहाल सोनी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 19 शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं 19 सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है। इस नियुक्ति को संगठन विस्तार एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार प्रत्येक शक्ति केंद्र में एक प्रभारी एवं एक सह-प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनका मुख्य दायित्व संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना, युवाओं को पार्टी से जोड़ना, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से सफल बनाना रहेगा।
नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में तोरिपारा शक्ति केंद्र के प्रभारी रवि पोर्ते एवं सह-प्रभारी अजीत साहू, कोहड़िया शक्ति केंद्र के प्रभारी सुरज सिंह एवं सह-प्रभारी मनमोहन यादव, तथा मानस नगर–पथरीपारा शक्ति केंद्र के प्रभारी विकास सोनी एवं सह-प्रभारी गोविंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष निहाल सोनी ने सभी नव-नियुक्त प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने जिन साथियों पर विश्वास व्यक्त किया है, वे पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा भाजपा को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व और मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के मार्गदर्शन में कोसाबाड़ी मंडल लगातार संगठनात्मक गतिविधियों को गति दे रहा है। नई नियुक्तियों से मंडल में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
नवीन दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.