July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जनसेवा के नए अध्याय की शुरुआत: नव नियुक्त एल्डरमैनों ने भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी से लिया आशीर्वाद, विकास के संकल्प के साथ संभालेंगे जिम्मेदारी

 

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में नव नियुक्त एल्डरमैनों ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि सभी एल्डरमैन जनहित, सुशासन और नगर विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
गोपाल मोदी ने कहा कि एल्डरमैन की भूमिका नगर निगम और आम नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी की होती है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा संगठन की सेवा भावना को अपने कार्यों से साकार करें।
नव नियुक्त एल्डरमैनों में दीपक यादव, ईश्वर साहू, शिव बालक सिंह तोमर, रितेश साहू, सतीश सिंह ठाकुर, रविशंकर शुक्ला, वैशाली रत्नपारखी, अनिलाल चौहान, नवदीप नंदा, मंदाकिनी त्रिपाठी एवं मनोज अग्रवाल शामिल हैं।
सौजन्य मुलाकात के दौरान सभी नव नियुक्त एल्डरमैनों ने संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए नगर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे नगर विकास और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.