August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छात्रावास स्थानांतरण से बढ़ीं छात्राओं की परेशानियां, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; एनसीडीसी साड़ा कन्या विद्यालय में पढ़ाई जारी रखने की लगाई गुहार

1 min read

 

 

आवागमन की समस्या का हवाला देते हुए आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने किया समाधान की मांग, पुराने छात्रावास अथवा विद्यालय के समीप व्यवस्था की उठाई मांग
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  कोरबा। शासकीय प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने छात्रावास के स्थानांतरण से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि छात्रावास को मिनीमाता क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने के कारण उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में छात्राओं ने बताया कि वे वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एनसीडीसी साड़ा कन्या, कोरबा में अध्ययनरत हैं और आगे भी इसी विद्यालय में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। लेकिन छात्रावास दूर स्थान पर शिफ्ट होने से समय, आवागमन और सुरक्षा संबंधी परेशानियां बढ़ गई हैं, जिससे उनकी नियमित पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।
छात्राओं ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से देखते हुए उचित समाधान निकाला जाए, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकें। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि छात्राओं के हित और उनके शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए छात्रावास की वैकल्पिक व्यवस्था विद्यालय के समीप की जाए अथवा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे उन्हें प्रतिदिन आने-जाने में कठिनाई न हो।
ज्ञापन पर छात्रावास की कई छात्राओं के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। छात्राओं ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.