July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

### 36 करोड़ की विकास सौगात पर महापौर संजू देवी राजपूत ने जताया मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने 15वें वित्त आयोग के तहत नगर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा कोरबा विधायक एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

 

महापौर ने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप मिली इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से कोरबा शहर में आधारभूत विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नगर विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों से शहर की मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा, “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे”, इसी संकल्प के साथ नगर निगम कोरबा शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.