August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डिजिटल युग के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाने भाजपा का अभियान तेज, पाली में डिजिटल प्रशिक्षण के साथ बनी आगामी रणनीति

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* पाली भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत पाली मंडल में आयोजित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण कार्यशाला ने संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया। गुरुद्वारा हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल प्रशिक्षण के साथ मंडल कार्यसमिति की बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक डिजिटल सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान, पाली मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ तथा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया।
स्वागत उद्बोधन देते हुए मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि आज का दौर डिजिटल तकनीक का है और संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता तकनीकी रूप से दक्ष होगा तभी संगठन की गतिविधियां अधिक प्रभावी और व्यापक होंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण लेकर संगठन की ऑनलाइन गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

 

पाली मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय के साथ तकनीक को अपनाते हुए संगठन को आधुनिक स्वरूप दे रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण शीघ्र पूर्ण करने तथा स्वयं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की अपील की।
मुख्य अतिथि श्रीमती संतोषी दीवान ने कहा कि डिजिटल प्रमाण-पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने और डिजिटल माध्यमों से संगठन की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के उपयोग, प्रशिक्षण प्रक्रिया, ऑनलाइन मॉड्यूल तथा प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की संपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने भी डिजिटल प्रशिक्षण को लेकर उत्साह दिखाया और इसे संगठन को भविष्य के लिए और अधिक मजबूत बनाने वाला कदम बताया।
इसके पश्चात आयोजित मंडल कार्यसमिति की बैठक में पिछले माह के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी अभियानों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा आगामी गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया कवर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कीर्ति कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रयाग नारायण शांडिल्य, प्रदेश पदाधिकारी मुकेश कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा एवं रूपेश कंवर, मंडल महामंत्री कामता जायसवाल एवं तारकेश्वर पटवा, मंत्री घनश्याम पटेल, कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रामपाल पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष संजय छाबड़ा, पार्षद सोना ताम्रकार सहित अनिल जायसवाल, प्रकाश दुबे, माखनलाल बरेठ, बसंत सोनी, दीपक राजपूत, अनुज यादव, हरि सिंह कंवर, विष्णु पटेल, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अंकित अग्रवाल, भूपेंद्र डिक्सेना, सुमित राम, मंगल सिंह, दिलेश्वर सिंह, जयनारायण सिंह, संजय मानिकपुरी, रमाशंकर, वीरेंद्र कुमार, संतोष कश्यप, देवेंद्र दीक्षित, राजकुमार सारथी, कैलाश सिंह, सत्यनारायण, जगतराम, ओंकार सिंह ठाकुर, हिमांशु मार्को, लगन पटेल, चैन दास, भाग्यवान सिंह, भंवर पटेल, शनी राम पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डिजिटल प्रशिक्षण और संगठनात्मक समीक्षा के इस संयुक्त आयोजन ने स्पष्ट किया कि भाजपा अब बूथ स्तर तक तकनीक आधारित संगठन निर्माण और प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने के अभियान को और अधिक गति देने की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.