May 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वर्णलता देवी सिंहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की*

 

 

*देव ने सिंहदेव-परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर कहा : हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति*

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव की माताजी स्वर्णलता देवी सिंहदेव (धर्मपत्नी : स्व. अरुणप्रताप सिंहदेव) के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है।

श्री देव ने अपने शोक संदेश में सिंहदेव-परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेया स्वर्णलता देवी सिंहदेव के देवलोक गमन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। स्व. स्वर्णलता देवी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री देव ने कहा कि यह हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति है। श्री देव ने स्व. स्वर्णलता देवी की आत्मा को चिरशांति और सभी शोकाकुल परिजनों को धैर्य व सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना परमपिता परमेश्वर से की है।
———————

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.