March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अटल जन्म शताब्दी पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प: कोसाबाड़ी मंडल ने अटल परिसर अप्पू गार्डन में चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***///   कोरबा। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी वर्ष को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा अटल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अटल परिसर, अप्पू गार्डन में भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की, झाड़ू लगाई, कचरा एकत्र किया और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प दोहराया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के विचार—स्वच्छ समाज, अनुशासित जीवन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य—आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि विचारों के शिखर पुरुष थे, जिन्होंने राजनीति में शुचिता, मर्यादा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनकी जन्म शताब्दी वर्ष में किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। स्वच्छता अभियान के जरिए यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र निर्माण केवल बड़े मंचों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे सेवा कार्यों से भी होता है।
स्वच्छता अभियान में कोसाबाड़ी मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने एकजुट होकर अटल जी के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए सेवा कार्य को अपना कर्तव्य माना। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और समाज को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
यह आयोजन न केवल श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि उनके आदर्श आज भी जनसेवा और राष्ट्रहित के मार्गदर्शक बने हुए हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.