युवा शक्ति से संगठन सशक्त: गीदम में भाजपा युवा मोर्चा की संवाद बैठक, जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता व राहुल असरानी ने भरा जोश






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/ दंतेवाड़ा/गीदम।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गीदम मंडल द्वारा युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एवं उत्साहवर्धक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में युवाओं में विशेष उत्साह और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे एकजुटता, अनुशासन और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होना चाहिए, तभी भाजपा की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा राहुल असरानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो युवाओं को आगे बढ़ने का वास्तविक अवसर देती है। भाजपा में परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है, यहां कार्य और समर्पण के आधार पर जिम्मेदारियां मिलती हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी एकजुट होकर कार्य करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
श्री असरानी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक लक्ष्यों के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और देश की सेवा के लिए कार्य करती है। युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, निरंतर जनसंपर्क और संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर भी विस्तार से चर्चा की। उनके मार्गदर्शन से उपस्थित कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर गीदम मंडल महामंत्री अजय अवस्थी, युवा मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य वीरेश मिश्रा, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र निर्मलकर, हरमिंदर सिंह, पार्षद सूरज ठाकुर, पूर्व पार्षद राधे साहू, आयुष सिंह चौहान, अनीश जार्ज, आदर्श ओसवाल, राजेंद्र स्वाई, रोशन शर्मा, यशवंत शर्मा, ओम कालेस्वर नायक, शैलेन्द्र सिंह, मुकेश देवांगन, आशीष गुप्ता, सुधीर नाग, विष्णु शिवहरे, संजय देवांगन, रंजीत, डिवीन थामस, रवि गुप्ता, राहुल सोनवानी, निलांदु अधिकारी, विजय खाखा, मोनू दास मानिकपुरी, हितेश कौशल, कमल कुमार यादव, राजेश साहू, शिवम् गुप्ता, राज सोनानी, ऋषि गुप्ता, महेश शिवहरे, सचिन गुप्ता, रूद्र कोरेटिया, सानू सिंह ठाकुर, बादल बड़ोले, निहाल ठाकरे, विशु यादव, मोहन पाल, किशन शर्मा, अरुण गुप्ता, पंकज यादव सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसमें युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।





