भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कोरबा से प्रीति स्वर्णकार को मिली अहम जिम्मेदारी — संगठन में उत्साह का माहौल
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ रायपुर/कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही प्रदेशभर में महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस महत्वपूर्ण सूची में कोरबा जिले से प्रीति स्वर्णकार को शामिल किया गया है, जिसे लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रीति स्वर्णकार लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती रही हैं।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि प्रीति स्वर्णकार जैसी कर्मठ, समर्पित और संगठननिष्ठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपे जाने से कोरबा जिले में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा। उनके अनुभव और कार्यशैली से महिला कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।
घोषणा के बाद कोरबा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भी विश्वास जताया कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन से छत्तीसगढ़ में भाजपा की जड़ें और मजबूत होंगी।
इस अवसर पर प्रीति स्वर्णकार को जिले भर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठनात्मक मजबूती के साथ समाज में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगा।


