February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राजेश कुमार लहरे बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोरबा के जिलाध्यक्ष, जिले में खुशी की लहर — कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा भारतीय जनता पार्टी संगठन को कोरबा जिले में एक नई मजबूती उस समय मिली, जब ऊर्जावान, यशस्वी और सबके चहेते नेता राजेश कुमार लहरे को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, कोरबा जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की खबर सामने आते ही जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।
राजेश कुमार लहरे लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहते हुए जमीनी स्तर पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता, स्पष्ट सोच और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति को अनुसूचित जाति समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजेश कुमार लहरे के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा न केवल संगठनात्मक रूप से और अधिक सुदृढ़ होगा, बल्कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयों का तांता लगाते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कोरबा जिले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा। स्वयं राजेश कुमार लहरे ने इस दायित्व के लिए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
निस्संदेह, यह नियुक्ति कोरबा जिले की राजनीति और संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.