February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रायपुर में जश्न, एकात्म परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह गर्व और उत्साह का क्षण रहा जब श्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर रायपुर स्थित एकात्म परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री नबीन के राजनीतिक, संगठनात्मक और जनसेवा से जुड़े योगदान को विस्तार से रेखांकित किया।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि श्री नितिन नबीन एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। वे एक युवा, ऊर्जावान और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का गहन अनुभव है। बिहार में विधायक एवं मंत्री के रूप में उन्होंने प्रभावी कार्य करते हुए जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर समर्पण भाव से कार्य किया है। उनका विनम्र स्वभाव, जमीनी स्तर पर सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा उन्हें अलग पहचान दिलाती है।

 

श्री देव ने कहा कि श्री नबीन की ऊर्जा, प्रतिबद्धता और संगठनात्मक दक्षता आने वाले समय में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएगी। उनके राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी केवल उनका ही नहीं, बल्कि पूरे संगठन का सम्मान है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री नबीन के संगठनात्मक अनुभव का सकारात्मक प्रभाव छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा, जिससे प्रदेश संगठन को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ श्री नबीन की नियुक्ति का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि “श्री नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से हम सबका सम्मान बढ़ा है।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि श्री नबीन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.