कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन व CGMSC अध्यक्ष दीपक महस्के ने नवदंपति को दी शुभकामनाएँ, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी के निवास में आज नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएँ देने और आशीर्वाद प्रदान करने हेतु एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने नवदंपति को प्रेम, सद्भाव, समृद्धि और सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएँ दीं।

विशेष रूप से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के अध्यक्ष श्री दीपक महस्के जी भी नवदंपति को शुभकामनाएँ देने पहुँचे। उन्होंने नवदम्पति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विवाह दो परिवारों को जोड़ने वाली पवित्र कड़ी है और इसे विश्वास, सहयोग और सम्मान से सफल बनाया जाता है।
कार्यक्रम में कटघोरा के लोकप्रिय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी, भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह जी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवदंपति को पुष्पगुच्छ और शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया।
मंत्री निवास में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के बीच सभी उपस्थित जनों ने नवविवाहित दंपति के मंगलमय भविष्य की कामनाएँ व्यक्त कीं। सभी नेताओं ने कहा कि वैवाहिक जीवन एक नई शुरुआत है, जिसे एक-दूसरे के प्रति समर्पण और सहयोग से सफल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने नवदंपति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की आशा व्यक्त की।





