December 7, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

✨ कोसाबाड़ी मंडल में मेडिकल सर्विसेज अध्यक्ष दीपक महस्के का भव्य स्वागत— भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में हुआ आयोजन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा/कोसाबाड़ी। छत्तीसगढ़ शासन के मेडिकल सर्विसेज के अध्यक्ष दीपक महस्के के प्रथम आगमन पर आज कोसाबाड़ी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया और बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, लक्की नंदा, सतीश झा, लक्ष्मण श्रीवास, मनोज मिश्रा, विकास झा (बबलू), श्रीधर द्विवेदी, अजय चंद्रा, प्रदीप, मुकेश झा, नरेंद्र वाकडे, संजय कुर्वंशी सहित मंडल अध्यक्षगण और पार्टी पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पुष्पहार पहनाकर और आत्मीय अभिनंदन कर महस्के का स्वागत किया।

 

 

दीपक महस्के ने कार्यकर्ताओं के स्नेह एवं सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि मेडिकल सेवाओं को अधिक सुदृढ़ व जनहितकारी बनाने की दिशा में वे लगातार कार्यरत रहेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में और अधिक सुलभ बनाने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि महस्के के मार्गदर्शन से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कोरबा और आसपास के क्षेत्रों को नई दिशा मिलेगी।
कोसाबाड़ी मंडल में आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम पूरी तरह सौहार्द, अनुशासन और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति सम्मान और संगठन के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.