March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन के जन्मदिन पर कटघोरा मंडल ने दी भव्य शुभकामनाएं, जनसेवा को बताया प्रेरणा स्रोत

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा/कटघोरा। छुरी नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पदमिनी देवांगन के जन्मदिन पर शनिवार को कटघोरा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निवास जाकर भव्य एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी टीम ने सौजन्य भेंट कर उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और ऊर्जावान सार्वजनिक जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान मंडल के प्रमुख पदाधिकारी— अभिषेक गर्ग, प्रीतम देवांगन, डेक्रांत देवांगन, संजीत सिंह, जय गर्ग, शिव मित्तल, अनुराग दुल्लानी, सत्यम जयसवाल, साकेत वर्मा व श्रीमती वर्षा देवांगन—ने अध्यक्ष पदमिनी देवांगन को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाइयाँ दीं। सभी ने उत्साहपूर्वक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की।
जन्मदिन समारोह में कटघोरा मंडल के कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कहा कि श्रीमती पद्मिनी देवांगन छुरी नगर पंचायत में जनहित कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ा रही हैं। उनका सरल, संवेदनशील एवं जनसेवी व्यक्तित्व क्षेत्र की जनता के लिए प्रेरणादायी है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्साह, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा। कटघोरा मंडल की पूरी टीम ने संयुक्त रूप से श्रीमती पदमिनी देवांगन के उज्ज्वल भविष्य, सफल नेतृत्व और निरंतर जनसेवा की कामना की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.