February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मंडल के वार्ड 37 में SIR फार्म जमा अभियान तेज, कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर कराया सत्यापन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। कोसाबाड़ी मंडल के वार्ड क्रमांक 37 में गुरुवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत SIR फार्म जमा करने का विशेष कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वार्ड में घर-घर संपर्क एवं जागरूकता अभियान के बाद आज बड़ी संख्या में मतदाता अपने SIR फॉर्म जमा करने पहुंचे।
भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और महिला व युवा मोर्चा के सदस्य पूरे समय सक्रिय रहे। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं की जानकारी की जांच, फॉर्म भरने में सहायता, आवश्यक दस्तावेजों के संकलन तथा फॉर्म जमा कराने की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से पूर्ण कराया।
कार्यक्रम में उपस्थित मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि SIR प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ जनसेवा में लगे हुए हैं।

 

 

 

पूरे अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और नए मतदाताओं को सहयोग प्रदान किया। वार्ड के नागरिकों ने भी कार्यकर्ताओं की इस तत्परता और सेवा भाव की सराहना की और बड़ी संख्या में अपने SIR फॉर्म जमा कर लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।
कोसाबाड़ी मंडल के वार्ड क्रमांक 37 में हुआ यह सुचारु आयोजन SIR अभियान को गति देने वाला साबित हुआ, जिससे आने वाले दिनों में मतदाता सूची अपडेट का कार्य और अधिक सहज व सुव्यवस्थित होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.