ऊर्जा नगरी कोरबा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का भव्य स्वागत — युवा नेता सनी सिंह ने भगत सिंह की तस्वीर भेंट कर किया अभिनंदन






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा के प्रथम ऊर्जा नगरी कोरबा प्रवास पर भाजयुमो नेता सनी सिंह एवं उनके साथियों ने भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, जोश और युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वागत के अवसर पर युवा नेता सनी सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया, जिसे श्री टिकरिहा ने ससम्मान स्वीकार करते हुए सनी सिंह एवं पूरी युवा टीम का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।
युवा जोश और संगठन शक्ति का प्रदर्शन
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। युवा नेता सनी सिंह, वीरा सिंह, सुखदेव सिंह संधू, अशोक निर्मलकर, विनोद पंडित, विवेक मिश्रा, निखिल राठौर, अमनदीप सिंह, शिव प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष का आभार और प्रेरक संदेश
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सनी सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं के आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कोरबा की युवा शक्ति भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज का युवा राष्ट्र के विकास में निर्णायक भूमिका निभा रहा है और भाजपा युवा मोर्चा प्रत्येक युवा को नेतृत्व के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
भविष्य के लिए नई ऊर्जा
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा के नेतृत्व में संगठन कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त करेगा। भगत सिंह की तस्वीर भेंट कर सनी सिंह ने इस स्वागत को देशभक्ति और प्रेरणा का प्रतीक बना दिया।
सनी सिंह ने कहा कि राहुल टिकरिहा जैसे ऊर्जावान, जनप्रिय और संगठनशील नेता का कोरबा में स्वागत करना हर कार्यकर्ता के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में उनके मार्गदर्शन में भाजयुमो कोरबा नई ऊँचाइयों को छुएगा और हर युवा “जय भाजपा, जय युवा” के नारे के साथ आगे बढ़ेगा।





