August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दिल्ली में लाल किले के पास धमाके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक — घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/रायपुर। दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है और जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और संबंधित केंद्रीय एजेंसियाँ स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा — “इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”
📌 #DelhiBlast #CMVishnudevSai #Condolence #PrayersForVictims #ChhattisgarhNews

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.