मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु भाजपा मंडल दर्री की कार्यशाला सम्पन्न — अजय विश्वकर्मा ने दिया मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लिया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री के तत्वावधान में निर्वाचन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे ने की, जबकि मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा एवं श्री मनोज लहरे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, तत्पश्चात सभी उपस्थित जनों ने वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्रभावना से ओतप्रोत वातावरण निर्मित किया।
मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि SIR विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर, विशेष रूप से बीएलओ-02 के रूप में नियुक्त साथियों के माध्यम से, मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य को पूरी निष्ठा और समयसीमा के भीतर पूरा करेगा।

मुख्य वक्ता अजय विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को SIR अभियान के उद्देश्यों, प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है, और भाजपा कार्यकर्ताओं की सजगता से यह अभियान सफल होगा।
कार्यशाला में मतदाता सूची से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू, नारायण ठाकुर, तुलसी ठाकुर, सीताराम राठौर, संजू वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष संजय कुर्मवंशी, महामंत्री द्वय अंजय अग्रवाल एवं किशोर साहू, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, मंत्री अनिल गिरी, ज्योति वैष्णव, सरोज ठाकुर, खनिज न्यास मद के जिला सदस्य मुकुंद सिंह कंवर, एमआईसी सदस्य फिरत राम साहू, राधा महंत, जनक सिंह राजपूत, परमिंदर सिंह, तोमेश यादव, रत्न सिंह कंवर, बुधवार साय यादव, अमित मिंज, छत्तलाल यादव, गुरेंद्र साहू, अवध गवेल, गौरीशंकर विश्वकर्मा, धनंजय कश्यप, मुकुंद पटेल, भूपेंद्र साहू, उमेश साहू, श्याम ध्रुव, नरेंद्र चंद्र, अजय ठाकुर, नंदकुमार साहू, अमोली साहू, कामता साहू, किशोर प्रधान, शिव कंवर, नोहर सिंह, चंद्रशेखर यादव, राकेश साहू, चंदन निर्मलकर, विवेक शुक्ला, प्रियंका मिश्रा, महिला मोर्चा महामंत्री धनबई निर्मलकर, सुनीता पांडेय, वंदना साहू, बिट्टू मांझी, भुनेश्वर दुबे, मनहरण यादव, भोला राठौर, सतीश साहू, संतोष प्रजापति, गोलू साहू, पुरुषोत्तम भारद्वाज, उपेंद्र सिंह, तरन्नुम निशा, सावित्री यादव, मोनिका गुप्ता सहित अनेक बूथ अध्यक्ष, बीएलओ-2 एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्वदेशी जनजागरण अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं ने #आत्मनिर्भर_भारत के संकल्प पत्र भरकर मंडल अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किए।
भाजपा मंडल दर्री के इस आयोजन ने स्पष्ट किया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र सशक्तिकरण के प्रति पूर्ण समर्पित है।
📌 #SIRAbhiyan #BJPKorba #LoktantraKaUtsav #AtmanirbharBharat #BJPKorbaDarri





