February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर दंतेवाड़ा में देशभक्ति की गूंज — सामूहिक गायन व यूनिटी मार्च से गूंजा शहर

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/दंतेवाड़ा, 08 नवम्बर 2025।
वंदे मातरम् के 150वें स्मरणीय उत्सव के अवसर पर दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर रहा। यहां आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, छात्र, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने एकस्वर में जब वंदे मातरम् का गायन किया, तो पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा।

 

 

इसी अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले के कारली, जावंगा, लाईवलीहुड कॉलेज और मेंडका डोबरा मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और समरसता का सशक्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने कहा कि —
“वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इस गीत ने देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में जन-जन में स्वाभिमान और त्याग की भावना जगाई थी।”
सांसद कश्यप ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व, दृढ़ निश्चय और अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को नमन करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें एकता, निष्ठा और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है।
सांसद ने आगे कहा कि आज देश को एकजुटता, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता की जितनी आवश्यकता है, उतनी शायद पहले कभी नहीं थी। हमें सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है।

 

 

वंदे मातरम् स्मरणोत्सव के अंतर्गत ग्राम कारली में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सांसद महेश कश्यप ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, विधायक चैतराम अटामी, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामि, उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन और आमजन उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से एकता और समरसता का संदेश दिया। पूरा आयोजन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना के अनुरूप एक भव्य जन-उत्सव के रूप में सम्पन्न हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.